पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनने से बचाना होगाः मैथिली ठाकुर

20 Apr 2026 22:47:53
बंगाल में मैथिली ठाकुर


कोलकाता, 20 अप्रैल (हि.स.)। बिहार की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिलांतर्गत अशोकनगर में लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि राज्य को “बांग्लादेश बनने से बचाना होगा।”

सोमवार को अशोकनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुमय हीरा के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यहां ऐसी स्थिति बन गई है कि भारत में रहते हुए भी लोगों को “वंदे मातरम्” बोलने में संकोच महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वह ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं कर सकतीं।

मैथिली ठाकुर ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोकने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।

उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से वह पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रति आम लोगों का समर्थन और स्नेह देखा है, साथ ही वर्तमान सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की बातें भी सुनी हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की संस्कृति और अस्तित्व को बचाने के लिए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

अपने भाषण के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बचपन से वह देखती आई हैं कि बिहार के लोग पश्चिम बंगाल में आकर काम करते हैं और अपने परिवार का पेट पालते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

Powered By Sangraha 9.0