सऊदी अरब दौरे पर एनएसए अजीत डोभाल ने द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय स्थिति पर की चर्चा

20 Apr 2026 12:55:53
रियाद एयरपोर्ट पर सऊदी अरब के उपमंत्री डॉ. सऊद अल-सती और भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का स्वागत किया। बाद में उन्होंने सऊदी अरब के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की।


रियाद एयरपोर्ट पर सऊदी अरब के उपमंत्री डॉ. सऊद अल-सती और भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का स्वागत किया।


नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर रविवार को रियाद पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भारत के राजदूत डॉ. सुहेल खान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के उपमंत्री महामहिम डॉ. सऊद अल-सती ने किया।

सऊदी अरब में भारत के दूतावास ने 'एक्स' पर जानकारी दी कि अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को रियाद का आधिकारिक दौरा किया। इसके बाद उन्होंने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री महामहिम प्रिंस अब्दुलअज़ीज़ बिन सलमान, विदेश मंत्री महामहिम प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महामहिम डॉ. मुसाएद अल-ऐबान से मुलाकात की।

बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, क्षेत्रीय स्थिति और आपसी हितों से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रशांत शेखर

Powered By Sangraha 9.0