
दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद पृथ्वी पर रहने वाले जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
पृथ्वी दिवस की शुरुआत 1970 में हुई थी, जब अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक जनआंदोलन खड़ा किया। इसके पीछे 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में हुए बड़े तेल रिसाव की घटना थी, जिसने समुद्री जीवन को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस हादसे ने नेल्सन को गहराई से प्रभावित किया और उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
उनके आह्वान पर 22 अप्रैल 1970 को लगभग दो करोड़ लोगों ने पहले अर्थ डे में भाग लिया, जो आगे चलकर एक वैश्विक आंदोलन बन गया। आज यह दिन दुनिया के 190 से अधिक देशों में मनाया जाता है और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का प्रतीक बन चुका है।
इस अवसर पर विभिन्न देशों में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। लोग पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने और जैव विविधता की रक्षा के लिए संकल्प लेते हैं।
बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के बीच पृथ्वी दिवस का महत्व और भी बढ़ गया है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1870 - रूस की क्रांति के जनक लेनिन का जन्म हुआ था।
1906 - यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1915 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 - नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया।
1931 - मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1958 - एडमिरल आर.डी. कटारी भारतीय नौसेना के पहले भारतीय प्रमुख बनाए गए।
1970 - दुनिया में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाया गया।
1983 - अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1997 - पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया।
2002 - पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 - उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, 3000 हताहत।
2005 - बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2008 - भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफा वापस लिया।
2008 - रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 - दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाजार में हुए विस्फोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सजा सुनायी।
2012 - लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत।
2016 - 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया।
जन्म
1760 - अकबर द्वितीय - मुगल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1840 - जेम्स प्रिंसेप - ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे।
1851 - सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1891 - राधाबाई सुबारायन - भारतीय महिला राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक तथा महिला अधिकारों के लिये कार्य करने वाली कार्यकर्ता थीं।
1894 - अम्मू स्वामीनाथन - भारतीय संविधान को बनाने में सहयोग देने वाली महिलाओं में से एक थीं।
1914 - बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1916 - कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1932 - स्वामी सच्चिदानंद - जानेमाने आध्यात्मिक संत, समाज सुधारक, दार्शनिक तथा लेखक हैं।
1936 - पी. चंद्रशेखर राव - अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश हैं।
1952 - कमला प्रसाद बिसेसर - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1960 - मनोज मुकुंद नरवणे - भारतीय थल सेना के नव नियुक्त सेना प्रमुख हैं।
1962 - गुरुप्रसाद मोहापात्रा - भारतीय आईएएस अधिकारी थे।
1974 - चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।
निधन
1969 - जोगेशचंद्र चटर्जी - 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 - मंगूराम - समाज सुधारक थे।
1996 - हितेश्वर साइकिया - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जो दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
2001 - महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 - लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
2013 - जगदीश शरण वर्मा - भारत के 27वें मुख्य न्यायाधीश थे।
2021 - श्रवण कुमार राठौर - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
महत्वपूर्ण अवसर
-विश्व पृथ्वी दिवस।
-जल संसाधन दिवस।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय