अमेरिकी राजदूत ने की पहलगाम हमले की निंदा, कहा-आतंक पर अमेरिका, भारत की जनता के साथ

22 Apr 2026 18:50:53
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर (फाइल फोटो)।


नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियाे गाेर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले वर्ष 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आज कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत की जनता के साथ खड़ा है।

राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा, पहलगाम में हुए भयानक हमले की पहली बरसी पर, हम उन निर्दोष पीड़ितों को याद करते हैं और उनके शाेकाकुल परिवारों के साथ, उनकी स्मृतियाें का सम्मान करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका भारत की जनता के साथ खड़ा है।

उल्लेखनीय है कि साल 2025 में आज के ही दिन 22 अप्रैल को पहलगाम (कश्मीर) की बेसरन घाटी में लश्कर-ए-तैयबा एवं टीआरएफ के आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर सुनियोजित तरीके 26 लोगों की नृशंस हत्या की थी। यह हमला धर्म के आधार पर निशाना बनाकर, सांप्रदायिक अशांति फैलाने के लिए किया गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Powered By Sangraha 9.0