चुनाव 26 : दोपहर 3 बजे तक 78.77 प्रतिशत मतदान, दक्षिण दिनाजपुर सबसे आगे

23 Apr 2026 16:37:53
मतदान


कोलकाता, 23 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को मतदान तेज रफ्तार से जारी रहा। दोपहर 3 बजे तक कुल 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के कई जिलों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी उत्साह नजर आया।

जिला स्तर पर सबसे अधिक मतदान दक्षिण दिनाजपुर में 81.49 प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर में 81.07 प्रतिशत, झाड़ग्राम में 81.04 प्रतिशत और बीरभूम में 80.22 प्रतिशत मतदान हुआ। बांकुड़ा में 79.88 प्रतिशत तथा मुर्शिदाबाद में 79.72 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

उत्तर बंगाल के जिलों में भी मतदान का प्रतिशत ऊंचा रहा। कूचबिहार में 79.26 प्रतिशत, जलपाईगुड़ी में 78.92 प्रतिशत, अलीपुरद्वार में 77.53 प्रतिशत, उत्तर दिनाजपुर में 77.32 प्रतिशत और दार्जिलिंग में 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ। कालिम्पोंग में 74.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मालदा में 76.22 प्रतिशत, पुरुलिया में 75.97 प्रतिशत और पश्चिम बर्धमान में 75.44 प्रतिशत मतदान हुआ। पूर्व मेदिनीपुर में 78.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार, शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। कई मतदान केंद्रों पर अंतिम समय तक मतदाताओं की कतारें बनी रह सकती हैं।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

Powered By Sangraha 9.0