छत्तीसगढ़ के चांपा में प्रकाश इंडस्ट्रीज की भट्टी में ब्लाॅस्ट

24 Apr 2026 17:32:53
घटनास्थल की फोटो


प्लांट की फोटो


जांजगीर-चांपा, 24 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। प्लांट की एक भट्टी में शुक्रवार को अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई मजदूरों के घायल होने की सूचना है, लेकिन अभी इनकी संख्या का पता नही चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के तुरंत बाद 4 से 5 एम्बुलेंस को प्लांट के अंदर जाते देखा गया है। सूत्रों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्लांट में कई बार हादसे हो चुके हैं और हर बार प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। हाल ही में औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण और कार्रवाई भी की गई थी। अब एक बार फिर बड़ा हादसा होने घटना सामने आयी है।

फिलहाल प्रशासन और संबंधित विभाग मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन इस बारे में संबंधित अधिकारी बात नही कर रहे हैं। घायलों की संख्या और उनकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

_______________________

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT

Powered By Sangraha 9.0