संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक चंद्रमोहन भारद्वाज की शोकसभा 28 अप्रैल को

24 Apr 2026 19:58:53
चन्द्र मोहन भारद्वाज की शोक सभा का  शोक संदेश


नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चंद्रमोहन भारद्वाज की शोकसभा उनके गांव ढका में 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। चंद्रमोहन भारद्वाज का निधन 5 मार्च को कनाडा में हुआ था।

परिजनों के मुताबिक, उनकी अस्थियों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार, 28 अप्रैल को 3 बजे ओम मंदिर मेन रोड ढका गांव में उनकी आत्मा की शांति के लिए एक शोकसभा का आयोजन किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारद्वाज हिन्दुस्थान समाचार से 70 के दशक में जुड़े थे। उनके प्रयासों से न्यूज एजेंसी को दोबारा 2000 में प्रारंभ किया जा सका। हिन्दुस्थान समाचार परिवार उनके निधन से शोकाकुल है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0