भारत लौटीं मशहूर गायिका रिहाना

24 Apr 2026 11:49:53
रिहाना - फोटो सोर्स एक्स


ग्लोबल आइकन और ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायिका रिहाना एक बार फिर भारत पहुंचकर सुर्खियों में आ गई हैं। करीब दो साल बाद उन्होंने मुंबई में कदम रखा, जहां एयरपोर्ट पर उनके पहुंचते ही फैंस और पैपराजी की भीड़ उमड़ पड़ी। इससे पहले रिहाना को साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में देखा गया था, जहां उनके परफॉर्मेंस ने खूब चर्चा बटोरी थी।

मुंबई एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में रिहाना ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने पोनीटेल, काले चश्मे और गोल्ड चेन के साथ अपने अंदाज को खास बनाया था। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस का अभिवादन किया, हाथ हिलाया और फ्लाइंग किस देकर लोगों का दिल जीत लिया। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम भी किए गए थे।

बताया जा रहा है कि इस बार रिहाना का भारत दौरा किसी निजी समारोह के लिए नहीं, बल्कि एक खास फैशन इवेंट से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह 24 अप्रैल को मुंबई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल फैशन कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं, जहां उनके ब्रांड से जुड़ा एक लिमिटेड पॉप-अप लॉन्च भी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रिहाना की भारत वापसी ने उनके भारतीय प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर उनके एयरपोर्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस उनके दोबारा भारत आने पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि मुंबई में उनका अगला सार्वजनिक कार्यक्रम क्या होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0