दूषित भोजन से ओडिशा के छात्र की मौत को लेकर मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

युगवार्ता    24-Apr-2026
Total Views |
प्रतीकात्मक चित्र


नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने ओडिशा के मयूरभंज जिले के काकाबंध आश्रम स्कूल के छात्रावास में दूषित भोजन से एक छात्र की मौत के मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव और जिले के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग ने रिपोर्ट में जांच की स्थिति और पीड़ितों के स्वास्थ्य की जानकारी भी शामिल करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि छात्रावास में दूषित भोजन करने के बाद 100 से अधिक छात्रों की तबीयत बिगड़ने लगी। इसमें एक छात्र की मौत हो गई जबकि करीब 67 छात्रों की हालत गंभीर होने पर बारीपाड़ा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य 41 छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags