उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन शनिवार को जयपुर के दौरे पर

युगवार्ता    24-Apr-2026
Total Views |
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (फाइल फोटो)


नई दिल्ली, 24 अप्रैल (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन राजस्थान विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को जयपुर का दौरा करेंगे।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार इस दौरान उपराष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद जयपुर स्थित भगवान महावीर कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र की ओर से आयोजित 23वें 'कैंसर सर्वाइवर्स डे' में भी शामिल होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Tags