कांग्रेस कभी चाहती ही नहीं कि महिला आरक्षण बिल पास हो, अब भ्रम फैला रहीः पासवान

25 Apr 2026 20:08:53
Congress never wanted the Women's Reservation Bill to be passed, now it is spreading confusion - Paswan


Congress never wanted the Women's Reservation Bill to be passed, now it is spreading confusion - Paswan


Congress never wanted the Women's Reservation Bill to be passed, now it is spreading confusion - Paswan


Congress never wanted the Women's Reservation Bill to be passed, now it is spreading confusion - Paswan


अजमेर, 25 अप्रेल(हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल कभी चाहते ही नहीं थे कि महिला आरक्षण बिल पारित हो। अब कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

पासवान ने यहां पत्रकारों से कहा कि हमारे देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ही हमेशा रही है। ऐसे में कांग्रेस या उनके सहयोगी कुछ ऐसे दल हैं, जिन्होंने इस बात को हमेशा सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि महिला आरक्षण बिल कभी पारित न हो सके और लागू न हो सके। हमने कई बार प्रयास किया लेकिन कुछ दलों ने हर बार किसी न किसी विषय को आधार बनाकर रोकने का काम किया।

उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस ने डीलिमिटेशन को आधार बनाया है। इससे बेहतर प्रस्ताव मौजूद परिस्थिति में नहीं हो सकता। डीलिमिटेशन की चिंता अलग अलग राज्यों की रही है। कांग्रेस ने डीलिमिटेशन को इसलिए आधार बनाया क्योंकि नारी शक्ति वंदन अधिनियम उनको लागू नहीं होने देना था। मौजूदा समय में किसी पर भार नहीं पड़ता, एक तिहाई सीटें बढ़तीं, महिलाएं उसमें चुनकर आती लेकिन विपक्ष यह चाहता नहीं और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

चिराग पासवान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल के कारण बंगाल चुनाव के परिणाम प्रभावित होंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस तरीके से बंगाल हिंसा में पूरी तरीके से अपने आप को झोंकता जा रहा है। इससे साफ जाहिर है कि वहां के लोग इस नेतृव को कितनी शिद्दत से बदलना चाहते हैं। डबल इंजन सरकार की सोच बंगालियों के मन में भी है। चार मई को पांच राज्यों में एनडीए की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहुत से सांसद ऐसे हैं, जो अपने आप को कांग्रेस में संतुष्ट नहीं पाते हैं। अलग-अलग दलों में भी ऐसे कई सांसद हैं जिस तरीके से इतनी बड़ी टूट आम आदमी पार्टी में हुई है कहीं न कहीं पार्टी के नेतृत्व को लेकर असंतुष्ट रहा होगा। यह निर्णय उन सात सांसदों का होगा।

इससे पूर्व, पासवान परिवार सहित पुष्कर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर पुजारियों ने पासवान परिवार का स्वागत किया, जबकि ब्रह्म घाट पर तीर्थ पुरोहित द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न् कराया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दर्शन और पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ।

चिराग पासवान ने कहा कि परिवार के साथ पुष्कर आना उनके लिए सौभाग्य का विषय हे। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ दशक पहले वे अपने पिता के साथ यहां आए थे और लंबे समय से परिवार सहित पुन: दर्शन की इच्छा थी, जो अब पूरी हुई। पुष्कर सरेवर पर पूजा-अर्चना के बाद पासवान भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अजमेर के लिए रवाना हो गए। जहां उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की और चादर एवं पुष्प पेश कर खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Powered By Sangraha 9.0