क्रिकेट प्रतियोगिता : एएफएस, गोरखपुर, बमरौली और न्यू कैंट प्रथम पाली विजयी

27 Apr 2026 19:08:55
परिचय करते अतिथि


प्रयागराज, 27 अप्रैल (हि.स)। केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं संभागीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एएफएस, गोरखपुर, बमरौली और न्यू कैंट प्रथम पाली ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज मैदान पर सोमवार से शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में केवी एएफएस गोरखपुर ने 10 ओवर में दो विकेट पर 101 रन बनाए। जवाब में केवी बीएचयू प्रथम पाली की टीम 10 ओवर में पांच विकेट पर 77 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में केवी बमरौली ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में केवी बलिया की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 68 रन ही बन सकी।

तीसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रथम पाली ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 103 रन बनाए। जवाब में बीएचयू प्रथम पाली की टीम 10 ओवर में 6 विकेट पर 82 रन ही बना सकी। इससे पूर्व न्यू कैंट द्वितीय पाली के क्रीड़ाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता एवं अब्दुल कादिर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चौथे मैच में केवी बमरौली ने 10 ओवर में 8 विकेट पर 45 रन बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 3.3 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन बना लिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0