माली में हुए आतंकी हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा

युगवार्ता    28-Apr-2026
Total Views |
MEA Bangladesh HC Summon


नई दिल्ली, 28 अप्रैल (हि.स.)। भारत ने माली में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की है और रक्षा मंत्री जनरल सादियो कामारा सहित पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि माली में कई जगहों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमलों की भारत कड़ी निंदा करता है। हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और इस मुश्किल समय में माली की सरकार और वहां के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हैं।

वक्तव्य में आतंकवादी हमले में माली के रक्षा और पूर्व सैनिक मामलों के मंत्री जनरल सादियो कामारा के निधन पर भी संवेदना व्यक्त की गई है। वहीं, आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रयासों को भारत के समर्थन की बात कही गई है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 25-26 अप्रैल के बीच माली में हुए हमलों में अल-कायदा से जुड़े जेएनआईएम उग्रवादियों और तुआरेग विद्रोहियों ने देशभर में कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनूप शर्मा

Tags