बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते अस्पताल की दीवार ढही, मलबे में दबकर सात की मौत व कई घायल

29 Apr 2026 19:48:53

बेंगलुरु, 29 अप्रैल (हि.स.)। शहर में शिवाजीनगर स्थित बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल की एक पुरानी चहारदीवार भारी बारिश के कारण बुधवार

की ढहने से कई लाेग मलबे में दब गए है। प्रारंभिक जानकारी में सात लोगों की मौत हाे गई है, लेकिन आअधिकारिक रूप से अभी पुष्टि नहीं की गई।माैके पर बचाव व राहत कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया है।

बताया गया कि बुधवार शाम काे तेज बारिश के दाैरान बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल की एक पुरानी चहारदीवार अचानक ढह गई। इस घटना में 15

से 15 लाेग दीवार के मलबे में दब गए है। प्रारंभिक जानकारी में सात लोगों की मौत हुई है, लेकिन अधिकारिक रूप से अभी पुष्टि का इंतजार है। इस हादसे में कई बच्चों समेत अन्य लोग भी घायल भी हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव व राहत कार्य में तेजी लाने और घायलाें के उचित इलाज के आदेश दिए हैं।

बेंगलुरु में अस्पताल कंपाउंड की दीवार गिरने की घटना पर राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि घटना के संबंध में पुलिस कमिश्नर से बात की है। मैं अपनी मीटिंग बीच में ही खत्म कर तुरंत घटनास्थल पर जा रहा हूँ।

विस्तृत खबर का इंतजार है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश महादेवप्पा

Powered By Sangraha 9.0