युद्ध के चलते खाड़ी देशों से 38 नेपाली नागरिकों के शव हवाई मार्ग से लाने में समस्या

03 Apr 2026 17:59:53
खाडी देशो से विमानस्थल पर लाय गया शव


काठमांडू, 03 अप्रैल (हि.स.)। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के कारण खाड़ी और पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों से 38 नेपाली नागरिकों के शव स्वदेश लाने में कठिनाई हो रही है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर क्षेत्री ने बताया कि युद्ध के दौरान पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में विभिन्न कारणों से नेपाली नागरिकों की मृत्यु हुई है, जिनके शव हवाई मार्ग सुचारु न होने के कारण नेपाल नहीं लाए जा सके हैं। इन शवों को नेपाल लाने के लिए आवश्यक पहल की जा रही है और उन्हें जल्द ही लाया जाएगा।

प्रवक्ता के अनुसार सऊदी अरब में 17, यूएई में 15, कतर में 2, बहरीन में 1 और इजराइल में 3 नेपाली नागरिकों के शव रुके हुए हैं। इन्हें नेपाल लाने के लिए प्रयास जारी है।

इससे पहले 1 अप्रैल को कुवैत से 9 नेपाली नागरिकों के शव कुवैत एयरवेज की उड़ान से लाए गए थे। इनके साथ ही 291 यात्रियों को भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0