इंदौर से आये प्रेमी ने बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या का किया प्रयास

30 Apr 2026 19:34:53
अचेत युवक


डेहरी आन सोन 30 अप्रैल (हि.स )। बिहार के रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराईन गांव में फिल्मी अंदाज में मध्य प्रदेश के इंदौर से आये एक प्रेमी ने प्यार के चक्कर में विद्युत पोल पर चढ़कर प्लास्टिक के उजाले कलर की रस्सी से गले में बांधकर सुसाइड करने का प्रयास किया।

ग्रामीणों के अनुसार इंदौर का रहने वाला प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने मकराईन आया थाl मकराईन आकर जब प्रेमी को जानकारी प्राप्त हुआ कि प्रेमिका की शादी तय हो चुकी है तथा मई महीने में शादी है तो हतोत्साहित हो गया तथा प्रेमिका के घर के समीप एक विद्युत पोल पर चढ़कर स्पर्शघात तथा फांसी लगाने का प्रयास करने लगाl इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए तथा घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी

lसूचना पर पहुंची डालमियानगर थाना ने प्रेमी को किसी प्रकार विद्युत पोल से नीचे उताराlइस दौरान गर्दन दबने से लड़का बेहोश हो गयाl स्थानीय पुलिस ने बेहोश प्रेमी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करायाlअनुमंडल अस्पताल ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया है.

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस मिश्रा ने बताया कि फिलहाल लड़के की पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई हैl लड़का इंदौर का रहने वाला बताया जा रहा है,जिसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा

Powered By Sangraha 9.0