कूचबिहार में भाजपा की विजय संकल्प सभा, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

05 Apr 2026 13:41:53

कूचबिहार, 5 अप्रैल (हि.स.)। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को केंद्र कूचबिहार में गहमा गहमी का माहौल है। रविवार को कूचबिहार के ऐतिहासिक रासमेला मैदान में प्रधानमंत्री भाजपा की ‘विजय संकल्प सभा’ की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री की यह मेगा रैली दोपहर करीब तीन बजे आयोजित होगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में उत्तर बंगाल की सीटें बीजेपी के लिए बेहद अहम है। पिछले लोकसभा चुनाव में यह क्षेत्र भाजपा का मजबूत गढ़ बनकर उभरा था और अब उसी बढ़त को बरकरार रखने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर कूचबिहार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि ‘विजय संकल्प सभा’ से वह राज्य की जनता को क्या संदेश देते है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री सात अप्रैल को सुबह नौ बजे राज्य के बीजेपी कार्यकर्ताओं से ‘ब्रिज कॉल’ के जरिए संवाद करेंगे। इसके बाद नौ अप्रैल को हल्दिया, सिउड़ी और आसनसोल में उनकी तीन बड़ी रैलियां प्रस्तावित हैं। साथ ही पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ में भी सभा की योजना है।इसके अलावा 12 अप्रैल को सिलीगुड़ी में एक भव्य रोड शो करने की भी चर्चा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

Powered By Sangraha 9.0