मुरादाबाद के कुणाल अरोड़ा ने स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

06 Apr 2026 21:39:53
मॉर्डन अकैडमी लखनऊ में आयोजित पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में सम्मानित होते मुरादाबाद के कुणाल अरोड़ा।


मुरादाबाद, 06 अप्रैल (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर निवासी कुणाल अरोड़ा ने एक बार फिर से मॉर्डन अकादमी लखनऊ में आयोजित पैरा स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को हुए टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर पीतलनगरी का नाम रोशन किया है।

कुणाल अरोड़ा के पिता सीनयर टेनिस खिलाड़ी यशपाल अरोड़ा ने बताया कि कुणाल अरोड़ा के इस पदक को जीतने के बाद अब तक कुल 36 पदकों की संख्या हो गई है। इसमें नेशनल एवं इंटरनेशनल पदक भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में कुणाल अरोड़ा ने शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच क्वार्टर फाइनल में उमेश नारायण को 2-0 के स्कोर से हराया। इसके बाद अपने दूसरे मैच सेमी फाइनल में भी राजू कुमार जो की (वाराणसी) के खिलाड़ी हैं, उनको भी 3-0 के स्कोर से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। फाइनल के मुकाबले में कुणाल अरोड़ा ने बृजेंद्र सिंह (बरेली) को एक तरफ़ा मुक़ाबले में 3-0 के स्कोर से हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। कुणाल अरोड़ा ने पूरे टूर्नामेंट में बिना कोई सेट हारे ये जीत हासिल की है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0