नेपाल में आज से सरकारी दफ्तरों में नई समय सारिणी लागू, अब सप्ताह में दो दिन रहेगा अवकाश

06 Apr 2026 10:29:53
नेपाल सरकार का कैबिनेट बैठक


काठमांडू, 06 अप्रैल (हि.स.)। नेपाल में आज (6 अप्रैल) से सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक निकायों में नई समय सारिणी लागू हो गई। अब कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खुलेंगे। मंत्रिपरिषद ने रविवार को यह फैसला किया था। इससे शैक्षणिक संस्थानों का बाहर रखा गया है।

इसके अलावा, अब सार्वजनिक कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में सप्ताह में दो दिन अवकाश रहेगा। शनिवार तथा रविवार को दफ्तर बंद रहेंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों में दो दिन का साप्ताहिक अवकाश 28 अप्रैल से लागू किया जाएगा, जो नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ प्रभावी होगा।

हालांकि, शीतकालीन अवधि (2 नवंबर से 29 जनवरी तक) के दौरान कार्यालय समय में बदलाव किया जाएगा। इस दौरान दफ्तर सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे। यह जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा राजपत्र में प्रकाशित एक सूचना के माध्यम से दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज दास

Powered By Sangraha 9.0