एफए कप 2026 सेमीफाइनल: मैन सिटी का सामना साउथेम्प्टन से, लीड्स यूनाइटेड से भिड़ेगी चेल्सी

06 Apr 2026 10:23:53
एफए कप 2026 सेमीफाइनल में मैन सिटी का सामना साउथेम्प्टन से


नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि.स.)। एफए कप 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबलों का ऐलान हो गया है। पहले सेमीफाइनल में मैनचेस्टर सिटी का सामना साउथेम्प्टन से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में चेल्सी की टक्कर लीड्स यूनाइटेड से होगी। ये दोनों मुकाबले 25 और 26 अप्रैल के वीकेंड पर खेले जाएंगे।

दोनों सेमीफाइनल मैच वेम्बली स्टेडियम में आयोजित होंगे।

क्वार्टरफाइनल में मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को 4-0 से हराकर शानदार अंदाज में अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं चेल्सी ने लीग वन की टीम पोर्ट वेले को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

क्वार्टरफाइनल का सबसे बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला जब साउथेम्प्टन ने आर्सेनल को 2-1 से हराकर सबको चौंका दिया।

वहीं, लीड्स यूनाइटेड ने वेस्ट हैम यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर 39 साल बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल:

चेल्सी बनाम लीड्स यूनाइटेड — 25 अप्रैल।

साउथेम्प्टन बनाम मैनचेस्टर सिटी — 26 अप्रैल।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0