असम में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घरों से बाहर निकले

07 Apr 2026 16:04:53
असम के हैलाकांदी जिले में आए भूकंप के मैप


गुवाहाटी, 07 अप्रैल (हि.स.)। असम में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका दोपहर 02 बजकर 18 मिनट 31 सेकेंड पर महसूस किया गया।

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। इसका केंद्र असम के हैलाकांदी जिले में जमीन के अंदर करीब 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का एपिसेंटर 24.823 उत्तरी अक्षांश और 92.634 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

Powered By Sangraha 9.0