आईईवीपी के तहत विदेशी चुनाव प्रतिनिधियों का गुवाहाटी आगमन

08 Apr 2026 13:04:53
Image of the Foreign Election Delegates Arrive in Guwahati Under IEVP on Wednesday.


गुवाहाटी, 08 अप्रैल (हि.स.)। सात देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों के 12 विदेशी प्रतिनिधि तथा भारत निर्वाचन आयोग के तीन प्रतिनिधि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) के तहत गुवाहाटी स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे।

दो दिवसीय इस दौरे का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चुनावी सहयोग को बढ़ावा देना और चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं का अवलोकन करना है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल मतदान प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और चुनाव प्रबंधन की कार्यप्रणाली का निकट से अध्ययन करेगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता और आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे सहभागी देशों के बीच अनुभवों के आदान-प्रदान और बेहतर चुनावी प्रथाओं को साझा करने का अवसर मिलेगा।

-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

Powered By Sangraha 9.0