
अनशन और जनआंदोलन जैसे शब्द भले ही आज के दौर में कम सुनाई देते हों, लेकिन 09 अप्रैल की तारीख हाल के इतिहास में ऐसे ही एक बड़े जनांदोलन की याद दिलाती है। वर्ष 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार अनशन किया था, जिसका समापन 09 अप्रैल को हुआ। इस आंदोलन ने देशभर में जनचेतना की लहर पैदा की और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को नई दिशा दी।
इस आंदोलन का प्रभाव केवल सामाजिक स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिला। इसी आंदोलन से जुड़े रहे अरविंद केजरीवाल ने आगे चलकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा और दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे। इस प्रकार 09 अप्रैल का दिन भारतीय राजनीति में एक अहम मोड़ के रूप में भी याद किया जाता है।
इतिहास के पन्नों में 09 अप्रैल की तारीख एक और बड़ी वैश्विक घटना के लिए दर्ज है। वर्ष 2003 में सद्दाम हुसैन के शासन के अंत का प्रतीकात्मक दृश्य इसी दिन दुनिया ने देखा। बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी उनकी मूर्ति को गिरा दिया गया, जो उनके शासन के पतन का प्रतीक बन गया। इस तरह 09 अप्रैल केवल एक तारीख नहीं, बल्कि बदलाव, विरोध और इतिहास के निर्णायक क्षणों का प्रतीक बनकर सामने आती है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1669 - मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1860 - पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।
1965 - कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा।
1988 - ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1998 - सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1988 - अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।
1989 - एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1999 - नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2001 - अमेरिकी एयरलाइंस ने ट्रांस वर्ल्ड एयरलाइंस का औपचारिक रूप से अधिग्रहण किया और वह उस समय दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन गई।
2002 - बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 - स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2003 - इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2004 - ईराक में संघर्ष तेज पर अमेरिकी काफीले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
2004 - पुर्तगाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 - ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 - यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि। पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।
2008 - राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
2008 - नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 - जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जिला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2010 - श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2011 - सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
जन्म
1893 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार थे।
1916 - एस. ओबुल रेड्डी - आंध्र प्रदेश के 6वें राज्यपाल थे।
1919 - अवधानम सीता रमन - भारतीय लेखक और पत्रकार थे।
1929 - शरन रानी - 'हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत' की विद्वान् और सुप्रसिद्ध सरोद वादिका
1933 - प्रतिमा देवी (अभिनेत्री) - कन्नड़ सिनेमा की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री थीं।
1948 - जया बच्चन - अभिनेत्री।
1954 - जयराम रमेश, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री।
1964 - तीरथ सिंह रावत - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
निधन
1981 - दुर्गाबाई देशमुख, प्रथम महिला नेता
1984 - भाऊराव देवाजी खोब्रागडे - भारतीय भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राजनीतिज्ञ थे।
2009 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक
महत्वपूर्ण अवसर
-पराक्रम दिवस (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)।
---------------------
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय