भक्ति और श्रद्धा से भरपूर 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' का टीजर रिलीज

08 Apr 2026 16:19:53
श्री बाबा नीब करौरी महाराज


सुबोध भावे की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। अनीशा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरद सिंह ठाकुर ने किया है। पौराणिक और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के बीच खासा उत्साह पैदा कर रही है।

टीजर में सुबोध भावे को नीम करोली बाबा के किरदार में दिखाया गया है। इसमें उनके आध्यात्मिक जीवन, चमत्कारों और भक्तों के साथ उनके संबंधों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म बाबा के जन्म से लेकर 1973 में उनकी महासमाधि तक की पूरी यात्रा को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेगी।

फिल्म में हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनागर, मोहित गुप्ता और हेमंत पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'श्री बाबा नीब करौरी महाराज' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Powered By Sangraha 9.0