
नई दिल्ली, 09 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में गुरुवार को शपथ ली। उन्हें राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने संसद भवन में शपथ दिलाई।
इस दौरान सदन के नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, राकांपा की नेता एवं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और अन्य नेता मौजूद रहे।
35 वर्षीय पार्थ पवार राकांपा नेता अजीत पवार के पुत्र हैं, जिनका विगत 28 जनवरी को एक विमान हादसे में निधन हो गया था। इससे पहले उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्यसभा सदस्य चुनी गई थीं, लेकिन महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्थ पवार को राज्यसभा के लिए चुना गया।
इससे पहले पार्थ पवार ने 2019 में मावल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी