कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड फरार शुभम जायसवाल के विरुद्ध रेड कार्नर नोटिस जारी, गिरफ्तारी के बाद दुबई से भारत लाया जाएगा

09 Apr 2026 19:19:54
रेड कार्नर नोटिस (फोटो)


वाराणसी, 09 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी के रोहनिया थाने में बड़ी मात्रा में बरामद कोडीन कफ सीरप के मुकदमे में भी आरोपित और कोडीन सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के विरुद्ध गुरुवार को इण्टरपोल ने रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है।

एडीसीपी नीतू ने गुरुवार काे पत्रकारों को बताया कि कोडीन सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल निवासी कायस्थ टोला प्रहलाद घाट, जो वर्तमान समय में दुबई फरार है। शुभम रोहनिया थाने में दर्ज मुकदमे में आरोपित है। शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए इन्टरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के आवेदन दिया गया था। अब सीबीआई के सहयोग से इण्टरपोल से रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया गया है।

उन्हाेंने बताया कि रेड कार्नर नोटिस जारी हाेने के बाद शुभम जायसवाल को सम्बन्धित देश की पुलिस गिरफ्तार कर सकेगी। इसके बाद शुभम जायसवाल के भारत प्रत्यर्पण की कार्यवाही होगी। शुभम जायसवाल को दुबई से लाकर यहां संबंधित काेर्ट में पेश किया जाएगा।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Powered By Sangraha 9.0