(अपडेट)बारामती और राहुरी विधान सभा उपचुनाव निर्विरोध नहीं होगा

09 Apr 2026 17:51:53
फोटो: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार


मुंबई, 09 अप्रैल (हि.स.)। महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी विधान सभा का उपचुनाव निर्विरोध नहीं होगा। बारामती विधान सभा क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा एपी) की उम्मीदवार उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के साथ कुल २३ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हालांकि बारामती से तीनों प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए है जबकि राहुरी विधान सभा क्षेत्र में उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार अक्षय शिवाजीराव कर्डिले के साथ कुल सात उम्मीदवार अपनी तकदीर आजमा रहे हैं।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को दिए गए आंकड़ों के अनुसार बारामती विधान सभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए कुछ ५८ उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें पांच उम्मीदवारों ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था। आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था और आज कुल ३० उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया है। इनमें कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे भी शामिल हैं।

महाविकास आघाड़ी में बारामती और राहुरी दोनों सीट राकांपा एसपी के हिस्से की थीं। लेकिन पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के बाद इस सीट पर हो रहे उप चुनाव में अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं, इसीलिए राकांपा एसपी के अध्यक्ष शरद पवार ने इस सीट पर उम्मीदवार न देने का निर्णय लिया था। लेकिन कांग्रेस पार्टी इस सीट पर आकाश मोरे के रुप में अपना उम्मीदवार उतार दिया था। लेकिन कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवार आकाश मोरे का नामांकन वापस ले लिया है। लेकिन इस सीट पर नामांकन की अवधि खत्म हो जाने पर भी कई अन्य उम्मीदवाराें ने अपना नाम वापस नहीं लिया है, जिससे यहां चुनाव होना तय है।

इसी तरह भाजपा के पूर्व विधायक शिवाजीराव कर्डिले के निधन के बाद राहुरी विधान सभा क्षेत्र में भी उप चुनाव हो रहा है। यहां भाजपा ने शिवाजी राव कर्डिले के बेटे अक्षय कर्डिले को मैदान में उतारा है। आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख थी, लेकिन इस सीट पर अक्षय कर्डिले सहित सात उम्मीदवार मैदान में है। इसलिए इस सीट पर भी उप चुनाव होना तय है। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव २३ अप्रैल को और मतगणना ४ मई को होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Powered By Sangraha 9.0