निसान मोटर इंडिया की अप्रैल में कुल बिक्री 5,388 इकाई

01 May 2026 15:01:53
निसान मोटर इंडिया के कार के लोगो का प्रतीकात्मक चित्र


-कंपनी ने अप्रैल में घरेलू बिक्री में 75 फीसदी की वृद्धि दर्ज की

नई दिल्ली, 01 मई (हि.स)। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अप्रैल महीने में कुल बिक्री 5,388 इकाई रही। इसमें घरेलू बाजार की 3,203 इकाई और निर्यात के माध्यम से 2,185 इकाई शामिल है।

कंपनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि निसान मोटर इंडिया ने अप्रैल में 5,388 इकाइयों की कुल बिक्री दर्ज की है, जो कंपनी के लिए सकारात्मक शुरुआत है। इसमें घरेलू बाजार और निर्यात दोनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। निशान ने कहा कि इस कुल बिक्री में भारतीय बाजार का बड़ा योगदान रहा, जहां घरेलू ग्राहकों ने 3,203 गाड़ियां खरीदीं, जबकि बाकी की 2,185 गाड़ियां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात की गईं।

इस प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि नए साल की यह शुरुआत बेहद उत्साहजनक है। इससे भारतीय बाजार में कंपनी का भरोसा और मजबूत हुआ है। सौरभ वत्स ने कहा कि निसान इसी वित्तीय वर्ष के भीतर देशभर में अपने नेटवर्क का विस्तार करने और कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है।

सौरभ वत्स ने कहा, ‘नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत से हम उत्साहित हैं। नई निसान मैग्नाइट की सफलता के साथ ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को ग्राहकों की ओर से मिली शानदार प्रतिक्रिया ने ऐसे प्रोडक्ट्स देने की हमारी रणनीति को मजबूत किया है, जो भारतीय ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप हों।

उन्होंने कहा कि आगे भी निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले इनोवेशन को गति देने, नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ाने और प्रमुख बाजारों में कवरेज को मजबूत करने पर फोकस करती रहेगी। मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन और ग्राहकों का अनुभव बेहतर बनाने के अपने फोकस के साथ कंपनी भारत में अपनी विकास की गति बनाए रखने की बेहतरीन स्थिति में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0