अटारी बाॅर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय 01 मई से बदला

01 May 2026 13:00:53
अटारी सीमा पर रिट्रीट में भाग लेते जवान फाइल फोटो


चंडीगढ़, 01 मई (हि.स.)। मौसम में आए

बदलाव के बाद बीएसएफ ने अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर

पर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनी

के समय में बदलाव किया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगी। इससे

पहले रिट्रीट 5:30

बजे शुरू होकर 6

बजे खत्म हो रही थी।

अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने और

सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था। नया समय शुक्रवार 1 मई से लागू कर दिया

गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Powered By Sangraha 9.0