अगले तीनों मुकाबले जीतने पर रहेगा दिल्ली का फोकस : बेल

10 May 2026 19:47:53
इयान बेल।


धर्मशाला, 10 मई (हि.स.)। दिल्ली केपिटल्स के सहायक कोच इयान बेल ने कहा कि उनकी टीम अब अपने अगले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करने पर फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले मैचों में टीम का प्रदर्शन इतना अच्छा नही रहा है लेकिन उम्मीद है कि धर्मशाला में पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि वह खुद यहां की कूल कंडीशन को पसंद करते हैं। धर्मशाला में काफी अच्छा मौसम है और यहां रोमांचक मैच की उम्मीद है। पत्रकार वार्ता में बेल ने कहा कि उन्होंने भी पहले यहां पर मैच खेला है और यहां बैटिंग करना पंसद करते रहे हैं। सहायक कोच ने कहा कि आईपीएल में वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी भाग लेते हैं। फ्रेंचाइजी के रूप में आगामी तीन गेमों पर फोकस करना चाहेंगे। ड्यू को लेकर अभी मैदान में अभ्यास किया है, लेकिन यंहा की स्थितियों को देखते हुए सभी विभागों में बेहतरीन करेंगे। मिचेल स्टार्क यहां खेलना पसंद करेंगे, उनका अनुभव भी टीम के लिए काफी लाभकारी रहेगा।

केएल राहुल हर स्थिति में बेहतरीन खेल रहे हैं, वह क्लास खिलाड़ी है। आईपीएल व इंटरनेशनल लेवल में बेहतरीन खेल दिखाने की जरूरत होती है। चेज करना यहां ठीक रहेगा, लेकिन फिर भी हम सभी स्थितियों को देखते हुए मैदान में उतरेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Powered By Sangraha 9.0