असम में लगातार तीसरी बार राजग सरकार बनने पर प्रधानमंत्री ने सरमा को दी बधाई

12 May 2026 15:43:53
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा


नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम में लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन पर मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमंता सरमा ने एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है और राज्य के विकास के लिए कई परिवर्तनकारी कार्य किए हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा, “असम के लिए आज एक विशेष दिन है। लगातार तीसरी बार राजग सरकार ने सत्ता संभाली है। मैं डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देता हूं। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है और राज्य के लिए कई अग्रणी कार्य किए हैं।”

उन्होंने कहा कि आने वाले कार्यकाल के लिए उनकी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री के साथ हैं।

प्रधानमंत्री ने असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के प्रयासों से असम के विकास की गति और मजबूत होगी।

मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “मैं रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग को असम सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देता हूं। राज्य के विकास की यात्रा को मजबूत करने की दिशा में उनके प्रभावी कार्यों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Powered By Sangraha 9.0