मोदी के विजन, नीति से असम विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा : रेखा गुप्ता

12 May 2026 14:30:53
गुवाहाटी में  मंगलवार को आयोजित असम के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिवंदन  करती  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता


नई दिल्ली, 12 मई (हि.स.)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को गुवाहाटी में आयोजित असम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा एवं मंत्री पद की शपथ लेने वाले उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और नॉर्थ-ईस्ट को भारत की अष्टलक्ष्मी के रूप में स्थापित करने की उनकी नीति के परिणामस्वरूप आज असम विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इसी का प्रतिफल है कि भारतीय जनता पार्टी की यह ऐतिहासिक हैट्रिक जन-विश्वास और स्थिरता का प्रतीक बनकर सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत की अष्टलक्ष्मी के रूप में जो मान-सम्मान और पहचान प्रधानमंत्री ने दी है, उसे आज जन-जन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। असम का प्रचंड जनादेश इसकी स्पष्ट पुष्टि करता है। सबका साथ, सबका विकास के संकल्प ने असम में सेवा और सुशासन के नए दौर को और अधिक सशक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में नवगठित एनडीए सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करेगी और समृद्ध एवं विकसित असम के संकल्प को साकार करने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / धीरेन्द्र यादव

Powered By Sangraha 9.0