केेंद्रीय मंत्री जोशी ने उबर के सीईओ से ड्राइवरों को ईवी में बदलाव का समर्थन करने का आग्रह किया

12 May 2026 20:31:53
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए प्रह्लाद जोशी


नई दिल्ली, 12 मई (हि.स)। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को उबर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दारा खोसरोशाही के साथ मुलाकात में ड्राइवरों और मालिकों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में बदलने के लिए समर्थन देने का आग्रह किया।

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि उन्होंने राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर से आग्रह किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ गतिशीलता पर जोर देने के अनुरूप इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को अपनाने में ड्राइवरों और मालिकों का समर्थन करें।

उबर सीईओ से मुलाकात पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, वह मुझसे मिलने आए थे। मैंने उन्हें दो बातें बताई हैं। सबसे बड़े नेटवर्क में से एक होने के नाते, मैंने अनुरोध किया है और जोर दिया है कि उन्हें उबर के ड्राइवरों और मालिकों को इसे ईवी वाहनों में बदलने के लिए समर्थन करना चाहिए...।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रजेश शंकर

Powered By Sangraha 9.0