भारत ने ओमान में भारतीय जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

14 May 2026 16:32:53
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (प्रवक्ता)


नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। ओमान के तट बुधवार को भारतीय झंडे वाले जहाज पर हुए हमले की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर रहा कि ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि कमर्शियल जहाजों और आम नाविकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाज पर सवार सभी भारतीय क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। भारत ने बचाव अभियान के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने, निर्दोष आम क्रू सदस्यों की जान जोखिम में डालने या किसी भी तरह से जहाजों के आने-जाने और व्यापार की आजादी में रुकावट डालने से बचा जाना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

Powered By Sangraha 9.0