आईपीएल : धर्मशाला में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को दिया 201 रनों का लक्ष्य

14 May 2026 22:03:53
एचपीसीए स्टेडियम में मैच के दौरान।


धर्मशाला, 14 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स और मुम्बई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स इलेवन ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया है। पंजाब की ओर से ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के शानदार अर्धशतक और अजमातुल्लाह ओमरजाई की 17 गेंदों में 38 रनों की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में पंजाब ने 8 विकेट खोकर 200 रनों का स्कोर बनाया है।

प्रभसिमरन ने 32 गेंदों में चार छक्कों और छह चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। वहीं ओपनर प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में चार चौकों की मदद से 22 रन बनाए। अजमातुल्लाह ओमरजाई ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंदों में चार छक्कों और 2 चौकों की मदद से 38 रन पारी खेली। वहीं पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला नही चला और वह महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा कूपर 22 गेंदों में 21 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया।पंजाब की ओर से टेलेंडर विष्णु विनोद ने 8 गेंदों में 15 और जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में नाबाद 18 रनों की पारियां खेलकर पंजाब को एक सम्मानजनक स्कोर तक पंहुचाया। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 8 और मारको यांसन ने 2 रन बनाए।

वहीं टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम से तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने 32 रन देकर चार विकेट अपने नाम किये। इसके अलावा दीपक चाहर ने 2 और कॉर्बिन बोश और राज बावा ने एक-एक विकेट लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया

Powered By Sangraha 9.0