लिटिल मास्टर कप नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट : एमपीएस क्रिकेट अकेडमी 73 रन से जीती

14 May 2026 23:18:53
लिटिल मास्टर कप नाईट  क्रिकेट टूर्नामेंट : एमपीएस क्रिकेट अकेडमी 73 रन से जीती


मुरादाबाद, 14 मई (हि.स.)। लिटिल मास्टर कप नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार रात्रिमें जीपी क्रिकेट अकैडमी और एमपीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच 30-30 ओवर का क्रिकेट मैच सम्पंन हुआ। जीपी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बोलिंग चुनी। एमपीएस क्रिकेट अकेडमी ने 73 रन से जीत हासिल की। एमपीएस के 3 विकेट लेकर 33 रन बनाने वाले वंश को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

एमपीएस क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। जिसमें वंश ने 24 बॉल में 33 रन और आरिश ने 47 बॉल पर 22 रन की पारी खेली।

जीपी क्रिकेट अकैडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए तन्मय ने 5 विकेट और आकर्ष ने 3 विकेट लिए। जीपी क्रिकेट अकैडमी ने बल्लेवाजी करते हुए 19 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना सकी। जिसमे अभिनव ने 29 बॉल पर 16 रन की ब उत्तक्रश ने 12 बॉल में 8 रन की पारी खेली। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए वंश ने 3 विकेट और कार्तिक ने 2 विकेट लिए। 3 विकेट लेकर 33 रन बनाने वाले वंश को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0