शिवराज के काफिले में अब होंगे सिर्फ 3 वाहन, कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहन इस्तेमाल करने की सलाह

14 May 2026 19:20:53
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान


नई दिल्ली, 14 मई (हि.स.)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उन्होंने अपने वाहन के काफिले को कम करने का निर्देश दिया है। अब उनके वाहन के काफिले में तीन वाहन होंगे। गुरुवार को कृषि मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, आईसीएआर और लैंड रिसोर्सेज़ विभाग के अधिकारियों की बैठक में केंद्रीय मंत्री ने विभाग में वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने की संभावना तलाशने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने विभागीय स्तर पर दो दिन में कार्ययोजना तैयार कर अवगत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ कर्मचारियों एवं अधिकारियों को

मेट्रो सहित अन्य सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया।

मंत्रालय के अधिकारी ने जानकारी दी कि केन्द्रीय मंत्री ने बैठक में

मंत्रालय स्तर पर अधिकारी, कर्मचारियों से गैर-जरूरी सोने की खरीद नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी 5 लोगों को भी सोना नहीं खरीदने के लिए प्रेरित करे। इसके साथ विदेश यात्रा को भी टालने की सलाह देते हुए स्वदेश पर्यटन पर जोर देने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को अधिकतर बैठकें वर्चुअल माध्य से करने पर जोर दिया। शिवराज सिंह चौहान ने बैठकों में स्थानीय उत्पाद, मोटा अनाज और स्वदेशी खाद्य सामग्री को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इसके साथ

खाद्य तेलों का विवेकपूर्ण उपयोग करने के साथ 5-5 परिवारों को भी जागरूक करने का अभियान चलाने की सलाह दी। बैैठक में उन्होंने

लोकल फॉर वोकल और मेक इन इंडिया अभियान के तहत भारतीय उत्पादों और ब्रांड्स को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कृषि मंत्रालय, ग्रामीण विकास विभाग, आईसीएआर, कृषि शिक्षा और लैंड रिसोर्सेज विभाग मिलकर जनजागरण अभियान चलाने का आग्रह किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी

Powered By Sangraha 9.0