अमृतसर एयरपोर्ट पर 2.58 करोड़ का सोना पकड़ा, यात्री गिरफ्तार

15 May 2026 17:01:53
1,676 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद


- कुआलालंपुर जा रहे यात्री के पास से 1.676 किलो सोने का कड़ा बरामद

अमृतसर, 15 मई (हि.स.)।

श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक यात्री से 2.58 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद किया है। यह यात्री मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-119 से अमृतसर से कुआलालंपुर जा रहा था।

कस्टम अधिकारियों को यात्री की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोका गया। अधिकारियों ने उसकी गहन जांच की, जिसमें यात्री के पास से 1,676 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया। यह सोना कड़ा और गोल्ड बिस्किट के रूप में छिपाकर रखा गया था। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 2.58 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कस्टम विभाग ने सोने को कस्टम एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। यात्री को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों का मानना है कि इस मामले के तार किसी बड़े सोना तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

-----------------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH

Powered By Sangraha 9.0