हज यात्रियों को हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 तक ले जाने के लिये एक्सप्रेस मेट्रो की व्यवस्था, दिल्ली स्टेट हज कमेटी की पहल

15 May 2026 19:37:53
दिल्ली स्टेट हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों         को हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 तक ले जाने         के लिये एक्सप्रेस मेट्रो की विशेष व्यवस्था


नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। हज यात्रा 2026 के हज यात्रियों को दिल्ली के रामलीला मैदान में दिल्ली स्टेट हज कमेटी द्वारा लगाए गए हज कैंप से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 तक एक्सप्रेस-वे मेट्रो से ले जाया जा रहा है।

दिल्ली स्टेट हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों को बसों के स्थान पर हवाई अड्डे तक मेट्रो से ले जाने की पहल की गई है। यह कदम पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियो से अनावश्यक खर्चों में कटौती और ईंधन संकट का मुकाबला करने के लिए मेट्रो और ट्रेन से यात्रा करने को प्राथमिकता देने के संदेश को धरातल पर परिभाषित करने के लिए उठाया गया है।

नई दिल्ली एयरलाइन मेट्रो स्टेशन पर हज यात्रियों को एयरपोर्ट रवाना करने के लिये दिल्ली स्टेट हज कमेटी की चेयरर्पसन कौसर जहां, कार्यकारी अधिकारी अशफाक अहमद आरफी, उप कार्यकारी अधिकारी मोहसिन अली और दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, दिल्ली पुलिस, सउदी एयरलाईंस, हज कमेटी आफ इंडिया और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही मेट्रो द्वारा नई दिल्ली एयरलाइन एक्सप्रेस-मेट्रो स्टेशन से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल 3 मेट्रो स्टेशन तक की यात्रा में हज यात्रियों के साथ यात्रा भी की ।

हिन्दुस्थान समाचार/ मोहम्म्द ओवैस

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Abdul Wahid

Powered By Sangraha 9.0