आईपीएल: कीरोन पोलार्ड पर आचार संहिता उल्लंघन के लिए जुर्माना, एक डिमेरिट अंक भी मिला

15 May 2026 18:51:54
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड


नई दिल्ली, 15 मई (हि.स.)। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान अनुचित व्यवहार के लिए पोलार्ड पर उनकी मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, पोलार्ड ने खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया। उन्होंने आचार संहिता की धारा 2.3 का उल्लंघन किया, जो मैच के दौरान “अशोभनीय और अपमानजनक भाषा के प्रयोग” से संबंधित है।

यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर के दौरान हुई, जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर की ओर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और मैच रेफरी पंकज धर्माणी द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे

Powered By Sangraha 9.0