सर्राफा बाजार में 4,440 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट

16 May 2026 17:06:53
प्रतीकात्मक


नई दिल्ली, 16 मई (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में सोना आज 4,070 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 4,440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। सोना की तरह ही चांदी के भाव में आज के कारोबार के दौरान 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू सर्राफा बाजार में हाजिर सोने की कीमत में आई कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में 24 कैरेट सोना आज 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,61,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

इसी तरह चांदी के भाव में भी लगातार दूसरे दिन कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हाजिर सोना 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,548.46 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। इसी तरह चांदी भी आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में 78.21 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,58,050 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,57,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,61,070 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,44,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,58,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों- बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,44,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / योगिता पाठक

Powered By Sangraha 9.0