फाफामऊ, खेलगांव, कैंटोनमेंट और भानु प्रताप क्लब विजयी

16 May 2026 18:11:54
खिलाड़ी


--केएस स्पोर्ट्स अंडर 12 क्रिकेट में लकी का हरफनमौला खेल, आदित्य व अर्पित भी चमके

प्रयागराज, 16 मई (हि.स)। फाफामऊ क्लब, खेलगांव पब्लिक स्कूल बी, कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ए और भानु प्रताप क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर केएस स्पोर्ट्स अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। फाफामऊ क्लब के लकी सरोज ने बहुमुखी खेल का प्रदर्शन किया।

शनिवार को फाफामऊ मैदान पर खेले गए मैच में सेंट जोसेफ स्कूल क्लब कुंडा ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 140 रन (अभिनव यादव 44, अभिनव सिंह 22, आयुष पटेल 18 नाबाद) बनाए। जवाब में फाफामऊ क्लब ने 24.5 ओवर में 8 विकेट पर 143 रन (लकी सरोज 74, दीपांश सिंह 14 आदि) बना लिए। लकी सरोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खेलगांव पब्लिक स्कूल मैदान पर इलाहाबाद पब्लिक स्कूल ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 99 रन बनाए। जवाब में खेलगांव पब्लिक स्कूल बी ने 21.1 ओवर में 6 विकेट पर 101 रन बना लिए। शौर्य कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

चक हरिहरगंज झूंसी मैदान पर पहले मैच में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब बी ने 22.2 ओवर में 71 रन बनाये। जवाब में कैंटोनमेंट बोर्ड क्लब ए ने 14.4 ओवर में सात विकेट पर 75 रन बना लिए। सजल तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे मैच में भानु प्रताप सिंह क्लब ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन (आदित्य सिंह 41 नाबाद, प्रतीक सिंह 30, प्रत्यूष त्रिपाठी 25, ओम जायसवाल 19 आदि ने) बनाए। जवाब में शार्प क्लब की टीम 16.5 ओवर में 73 रन (शुभ मंगल राजपूत 17, शौर्य सिंह यादव 16) पर सिमट गई। आदित्य सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0