पहलगाम में सड़क दुर्घटना में गुजरात के 2 की मौत, 3 घायल

16 May 2026 20:38:53

पहलगाम, 16 मई (हि.स.)। शनिवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक वाहन सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम से अरु जा रही तावेरा (जेके21ए-0379) कार पहलगाम के मंडलन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया, “एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।”

मृतकों की पहचान गुजरात निवासी बाविन भावसार और उनकी पत्नी अविन भावसार के रूप में हुई है।

घायलों में गुजरात निवासी अशोकभाई की पत्नी नैना, अशोक नैना और पहलगाम निवासी रईस अहमद भट शामिल हैं। इन्हें इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर किया गया है।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0