उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम पहुंचे, रंगपो में स्वागत

16 May 2026 12:58:53
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम पहुंचे


उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन सिक्किम पहुंचे


पाक्योंग, 16 मई (हि.स.)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सिक्किम पहुंचे। सिक्किम और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित रंगपो के टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर में उनका भव्य स्वागत किया गया।

उपराष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से सिक्किम पहुंचने वाले थे, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वे बागडोगरा हवाईअड्डे से राष्ट्रीय राजमार्ग 10ए के रास्ते सड़क मार्ग से सिक्किम पहुंचे।

रंगपो में अतिरिक्त सचिव गृह (प्रोटोकॉल) एवं राज्य प्रोटोकॉल अधिकारी मिंगमा डिकी शेरपा, पाक्योंग जिले की जिलाधिकारी परी बिश्नोई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारु रुचल तथा रंगपो की एसडीएम सुजाता सुब्बा ने उनका स्वागत किया। राज्य सरकार के अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति को पारंपरिक खादा भेंट किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति और उनका प्रतिनिधिमंडल गंगटोक स्थित राजभवन के लिए रवाना हुए।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज राजधानी गंगटोक में आयोजित होने वाले राज्य दिवस समारोह में शामिल होंगे।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Bishal Gurung

Powered By Sangraha 9.0