चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब बना चैम्पियन

17 May 2026 18:20:53
परिचय करते एसीए निदेशक


प्रयागराज, 17 मई (हि.स)। चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज को दस विकेट से हराकर कर्नल एमआर शेरवानी ए डिवीजन क्रिकेट लीग का खिताब अपने नाम किया।

केपी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मैच में ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 38.2 ओवर में 204 रन (रोहित राजपाल 53, अर्पित सिंह 41, रोशन कुशवाहा 30, सिद्धार्थ मिश्रा 27, राहुल राजपाल 22 आदि ने) बनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्लब ने 17.5 ओवर में बिना विकेट को 207 रन (प्रथम मिश्र 161 नाबाद, अनिकेत सिंह 42 नाबाद) बना लिए। मैच में शिशिर मेहरोत्रा व अरुण कुमार ने अम्पायरिंग एवं अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।

मैच से पूर्व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एवं इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक ताहिर हसन का इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की निदेशक डॉ जूली ओझा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कराया। इस मौके पर आरपी भटनागर, यासर हसन, अनुराग श्रीवास्तव, एलबी काला, सोमेश्वर पांडेय, मोहम्मद आसिफ, अखिलेश त्रिपाठी, खुर्शीद अहमद, विवेक सिंह एवं प्रीतेश सोनकर आदि मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Powered By Sangraha 9.0