एएनटीएफ ने पंजाब के पटियाला से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार किया

17 May 2026 20:06:53
एएनटीएफ ने पंजाब के पटियाला से एक कुख्यात अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार किया


जम्मू-कश्मीर न्यायिक अकादमी ने न्यायिक अधिकारियों के लिए सिविल प्रक्रिया संहिता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया


जम्मू-कश्मीर लोक भवन ने श्रीनगर में सिक्किम राज्य स्थापना दिवस मनाया:


जम्मू, 17 मई (हि.स.)। जम्मू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के अधिकारियों ने पंजाब राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सिलसिलेवार छापेमारी के बाद रविवार को पटियाला के घुमन नगर से एक कुख्यात अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान राजविंदर सिंह पुत्र करम सिंह निवासी मकान नंबर 201, गली नंबर 2, घुमन नगर, पटियाला के रूप में हुई है।

एंटीएफ जम्मू के डीएसपी रविंदर रकवाल, थाना एएनटीएफ जम्मू और एसएसपी एएनटीएफ जम्मू-कश्मीर अनवर उल हक के करीबी पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह और कांस्टेबल गजिंदर सिंह की नेतृत्व वाली एएनटीएफ की एक टीम ने पंजाब के इलाकों में छापेमारी की और पटियाला के घुमन नगर बाजार के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपी गुरमीत सिंह का सहयोगी है जिसे व्यावसायिक मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह कश्मीर घाटी से मुंबई तक नशीले पदार्थों की तस्करी/परिवहन के लिए पुरानी कारें खरीदता था और भारी अवैध कमाई करता था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Powered By Sangraha 9.0