
धर्मशाला, 17 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसाेसिएशन (एचपीसीए) के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल मुकाबले में पंजाब ने आज पहली बार टॉस जीता। पिछले दो मैचों में टॉस हारने वाले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। पंजाब को प्लेऑफ में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना ही हाेगा।
अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स पहओ गेंदबाजी करेगी जबकि आरसीबी बल्लेबाजी के लिए उतरेगी। पंजाब अपने घरेलू मैदान धर्मशाला से काफी वाकिफ है। ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि पहले बेहतर गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को छोटे स्कोर में रोका जाए।
उल्लेखनीय है कि इस सीजन में पंजाब शुरू में लगातार छह मैच जीता था, लेकिन उसके बाद उसकी हार का सिलसिला लगातार जारी है और वह लगातार पिछले पांच मैच हार चुका है। ऐसे में पंजाब को प्लेऑफ में बने रहने के लिए आज यह मैच जीतना जरूरी है। इससे पूर्व धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के साथ हुए दोनों मुकाबले पंजाब हार चुका है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया