इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट : नेक्स्ट जनरेशन ब्लू ने नेक्स्ट जनरेशन रेड को 11 रन से हराया

17 May 2026 20:55:53
नेक्स्ट जनरेशन रेड की टीम।


मुरादाबाद, 17 मई (हि.स.)। इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में नेक्स्ट जनरेशन ब्लू ने नेक्स्ट जनरेशन रेड को 11 रन से हरा दिया। रविवार को नेक्स्ट जनरेशन ग्राउंड पर नेक्स्ट जनरेशन रेड और ब्लू के बीच भिड़न्त हुई। ब्लू के सानिध्य शर्मा को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

डिस्ट्रिक्ट स्पोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने हुए ब्लू की टीम 33.2 ओवर में 177 रन पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अक्षत प्रताप ने 46, अहद 26 व राजा ने 19 रन की पारी खेली, जबकि आर्यन 18 और कुणाल ने 16 रन का योगदान दिया। रेड की ओर से धनंजय ने पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेक्स्ट जनरेशन रेड 25.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कृष्णा यादव ने 50, आसिम खान 30 व आसिफ ने 21 रन बनाए। ब्लू के सानिध्य शर्मा ने छह विकेट हासिल किए। बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Powered By Sangraha 9.0