होर्मुज के पास मालवाहक जहाज पर हमले के बाद दक्षिण कोरिया ने ईरान से मांगा स्पष्टीकरण

17 May 2026 21:39:53

सियोल, 17 मई (हि.स.)। होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट दक्षिण कोरिया के एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले के बाद दक्षिण कोरिया ने ईरान से इस मामले पर स्पष्टीकरण और विस्तृत जानकारी मांगी है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब पश्चिम एशिया क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ रही है।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री चो ह्यून ने अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जहाज पर हुए हमले को लेकर ईरान का पक्ष जानने और घटना से संबंधित जानकारी साझा करने का अनुरोध किया।

रिपोर्टों के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने प्रारंभिक स्तर पर घटना के संभावित कारणों और जिम्मेदार पक्षों को लेकर आकलन किया है। एक अधिकारी ने संकेत दिया कि शुरुआती जांच में अन्य संभावनाएं सीमित नजर आ रही हैं, हालांकि सरकार ने अभी तक सार्वजनिक रूप से किसी देश या समूह पर प्रत्यक्ष आरोप नहीं लगाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Powered By Sangraha 9.0