अमेरिकी नाकेबंदी के बीच फारस की खाड़ी में जहाजों के मार्ग बदले जाने का दावा

युगवार्ता    18-May-2026
Total Views |
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) का ट्वीट


वॉशिंगटन, 18 मई (हि.स.)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि ईरानी बंदरगाहों पर लागू समुद्री प्रतिबंधों और निगरानी के दौरान अब तक बड़ी संख्या में कारोबारी जहाजों के मार्ग बदले गए हैं। सेंटकॉम के अनुसार फारस की खाड़ी क्षेत्र में 84 वाणिज्यिक जहाजों ने अपनी निर्धारित दिशा बदल ली है।

अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, कुछ जहाजों के संचालन पर भी कार्रवाई की गई है ताकि वे ईरानी बंदरगाहों तक न पहुंच सकें। रिपोर्टों के अनुसार, चार जहाजों को परिचालन स्तर पर रोका या निष्क्रिय किया गया, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने अप्रैल से ईरान के समुद्री व्यापार और ऊर्जा निर्यात पर दबाव बढ़ाने की नीति के तहत ईरानी बंदरगाहों से संबंधित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी शुरू की थी। इसका उद्देश्य ईरान के तेल और गैस निर्यात पर असर डालना बताया जा रहा है।

हालांकि, इन दावों पर ईरान की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच समुद्री मार्गों की सुरक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चिंता बनी हुई है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Tags